500 व 1000 के नोट रखने वाले हो जाएं ‘टेंशन फ्री’, RBI ने लिया यह बड़ा फैसला--------
देश में 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग इस चिंता में डूबे है कि उनकी 500 और 1000 का नोट कैसे एक्सचेंज होगा. लोगों को इस परेशानी से बाहर लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने एक एडवाइलरी जारी की है ।
इस एडवाइजरी के तहत 12 नवंबर (शनिवार) और 13 नवंबर (रविवार) को बैंक को खुले रखने को कहा गया है ।
इससे पहले यह कहा जा रहा था कि 9 नवंबर को बैंक बंद रहने के बाद 10 तारीख को जब बैंक फिर से खुलेंगे तो इस सप्ताह सिर्फ 2 दिन ही नोट बदलवाने के लिए मिलेंगे. आरबीआई के इस आदेश के बाद इस सप्ताह के शेष सभी दिन बैंक खुले रहेंगे जिससे लोग आसानी से नोट बदल सकेंगे।
हालांकि इन नोटों को बदलने के लिए सरकार ने देश की जनता को 50 दिनों का समय दिया है जिसके अंदर वो घरों में पड़े 500 और 1000 रुपए के नोट बैंकों में अपने खातों में जमा करा सकते हैं या बदल सकते हैं । इसके लिए देशभर के सभी बैंक कर्मियों की इस शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है ।
Wednesday, November 9, 2016
RBI ने दी राहत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment