टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुआ बड़ा खिलाड़ी
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा जांघ में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में हुए पांचवें और आखिरी वन डे के दौरान रन आउट होने से बचने के चक्कर में चोटिल हो गए थे।
चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा कि " रोहित को काफी चोट लगी है और इसके लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ सकती है। इसके लिए उन्हें इंग्लैंड भी जाना पड़ सकता है। हम टेस्ट सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं।
प्रसाद ने कहा अगर रोहित की सर्जरी नहीं हुई तो उनकी चोट ठीक होने में छह से आठ हफ्ते तक का समय लगेगा। और अगर सर्जरी होती है तो समय और बढ़ सकता |
No comments:
Post a Comment