Sunday, November 13, 2016

अनोखा रिकॉर्ड टुटा.....

होबार्ट टेस्ट में एक भी गेंद फेके बिना टूट गया 27 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड

13 Nov. 2016

होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया औऱ साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने दूसरे दिन के खेल को रद्द करने का फैसला किया।

इस रोमांचक मुकाबले में दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं डाली गई लेकिन तब भी एक 27 साल पुराना खास रिकॉर्ड टूट गया।

होबार्ट में बेलेरिव ओवल के 27 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब बारिश के चलते एक भी गेंद का खेल ना हुआ हो और पूरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा। इस मैदान पर 1989 में ऑस्ट्रेलिया औऱ श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। अभी जारी मैच से पहले इस मैदान पर 12 टेस्ट मैच खेले गए हैं।

पिछले 12 टेस्ट मैचों में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि कभी पूरे दिन का खेल रद्द हुआ। अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेल रही आस्टेलिया का बुरा प्रदर्शन जारी है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 85 रनों पर सिमट गई।

हालांकि मेहमान टीम ने भी दिन का खेल खत्म होने तक 55 ओवरों में 171 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। टेम्बा बावुमा 38 और क्विंटन डी कॉक 28 रन बनाकर स्टम्पस तक क्रीज पर डटे हुए हैं। तीसरे दिन सोमवार को मैच सुबह आधे घंटे जल्दी शुरू होगा।

No comments:

Post a Comment