ड्रा हुआ राजकोट टेस्ट, एक बार फिर कोहली ने बचाई लाज
13 Nov. 2016
राजकोट (13 नवंबर): भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच ड्रा हो गया। इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 310 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 71 रन के स्कोर पर ही 4 झटके लग गए।
टॉप के सभी बल्लेबाज एक-एक करके पवेलियन लौट गए, लेकिन टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने हार नहीं मानी। विराट जानते थे कि अगर इस मैच को बचाना है तो उन्हें अंत तक खेलना होगा और उन्होंने किया भी ऐसा ही। यूं तो विराट कोहली के लिए दुनिया की किसी भी विकेट पर रन बनाना मुश्किल काम नहीं है, लेकिन आज जरूरत रन बनाने की नहीं मैच को बचाने की थी। इसलिए विराट ने अटैक से ज्यादा डिफेंस को अपना हथियार बनाया।
हालांकि खराब गेंदों को बाउंड्री पार करवाने से भी विराट नहीं चूके। टेस्ट कप्तान कोहली की इस सूझबूझ भरी पारी ने टीम इंडिया की डूबती हुई नाव को विराट सहारा दिया, जिसके दम पर भारतीय टीम ने अंत में इस मैच को आसानी से ड्रॉ करवाया। रवींद्र जडेजा ने भी अंत में बड़े शॉट्से से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कप्तान विराट ने 98 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं रवींद्र जडेजा ने 33 गेंदों पर 32 रन बनाए। इस सीरीज की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन इंग्लैंड ने शानदार खेल के दम पर पहले ही मैच में टीम इंडिया की नींद उड़ा दी है और अगर कप्तान विराट आज ढाल बनकर राजकोट की 22 गज की पट्टी पर ना खड़े होते तो फिर कुछ भी हो सकता था।
इस प्रकार राजकोट टेस्ट बेनतीजा समाप्त हो गया , इस टेस्ट मैच से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की मेहमान टीम की तैयारी पूरी है ।
मेच के 5 वे दिन भारतीय टीम को मेहमान टीम ने सकते में ड़ाल दिया था लेकिन फिर कप्तान कोहली और जडेजा ने नैया पार लगाही दी ।
No comments:
Post a Comment