भारत और न्यूजीलैंड के बीच विशाखापट्टणम में खेला गया वनडे सीरीज का आखिरी मैच काफी खास था ।
भारतीय खिलाड़ीयों ने अपनी जर्सी पर अपने मां का नाम लिखा था ।
और अपने जीवन में उनके योगदान को याद किया था ।
ये स्टार की नयी सोच हैं जिसमे पिता के नाम के बजाय मां का नाम खिलाड़ियों की जर्सी पर लिखा गया था ।
स्टार sports की इस नयी एड में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने इसका प्रमोशन किया था. मां का हर किसी के जीवन में काफी योगदान होता हैं,
लेकिन मां के नाम का इस्तेमाल ज्यादा कभी नहीं होता. महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी ने वो मैच अपने घर रांची से देखा था. देवकी ने इस नयी सोच पर कहा, कि ऐसा होने पर अच्छा लगता है ।
जसप्रीत बुमराह की मां दलजीत बुमराह ने कहा, कि “ये एक भावुक क्षण था. मुझे ये तब पता चला जब मेरे भाई ने मुझे बताया, कि आज हर खिलाड़ी ने अपनी जर्सी पर अपनी मां का नाम लिखा हैं.”
उन्होंने आगें कहा, “जब मैनें अपना नाम अपने बेटे की जर्सी पर देखा. तो ये एक भावुक क्षण था. उसने मुझे पुरे विश्व में प्रसिद्ध कर दिया.”
उन्होंने कहा, “ये हर मां के लिए गर्व का क्षण था. मेरे लिए ये सब देखकर एक दिन पहले ही दिवाली आयी थी. हर खिलाड़ी ने यहां तक पहुंचने के लिए काफी काठी मेहनत की हैं, इसलिए हर खिलाड़ी का नाम भी उसके जर्सी पर होना चाहिए.”
इसमे महत्वपूर्ण ये था, कि किसी भी खिलाड़ी के मां का नाम एक जैसा नहीं था.
अॉफ स्पिनर जयंत यादव ने अपनी पहली मां लक्ष्मी का नाम जर्सी पर लिखा था, लेकिन उससे जयंत की दुसरी मां ज्योती को कोई दु:ख नहीं हुआ.
ज्योती ने कहा, “कोई बात नहीं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं हैं.”
जयंत यादव की पहली मां लक्ष्मी की एक एक्सिडेंट में मौत हो गयी थी, और जयंत के पिताजी ने ज्योती से दुसरी शादी की थी. लेकिन गलती से जयंत ने सिर्फ पहली मां का नाम जर्सी पर लिखा था, और उनको ज्योति का नाम ना लिखने का काफी दु:ख हुआ. लेकिन उन्होंने मैच के तुरंत बाद कहा था, कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी.
अक्षर पटेल के माता पिता ये मैच नहीं देख पाए क्योंकि वो केरला में गये थे. पता चलने पर उन्होंने कहा, कि “हम ये मैच देख नहीं पाए लेकिन हमे ये सुनकर काफी खुशी हुई.”
उस मैच के दौरान अमित मिश्रा की मां चंद्रकला अस्पताल में थी, लेकिन अमित मिश्रा की बहन ने अमित मिश्रा ने जो प्रदर्शन किया और जर्सी पर उनका नाम लिखा था ये खबर उन तक पहुंचाई. चंद्रकला ये सुनकर काफी खुश हुई थी ।
क्रिकेट के मैदान पर ऐसे पल दर्शको के लिए बहुत भावुक व् सुकून देने वाले रहे ,
इस मैच का नतीजा यह रहा -
भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के सामने 260+ का लक्ष्य रखा था
जिसके जवाब में newzealand टीम महज 79 रनों पर ढेर हो गयी थी , और भारत ने यह श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली ।
No comments:
Post a Comment