पहल नोट फेंके जा रहे थे , फिर जलाए जा रहे थे और अब गंगा में बहाए जा रहे हैं 1000-500 के नोट
12 Nov. 2016
लखनऊ:
शादियों में नोटों की बारिश तो आपने देखी होगी, लेकिन नोटों को बहते हुए देखने का मौका शायद ही मिला हो |
नदी में नोटों को बहते हुए देखने का नजारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देखने को मिला |
खबरों की माने तो मिर्जापुर के कोतवाली क्षेत्र के नारघाट स्थित गंगा में लाखों रुपये तैरते दिखे | यह नोट 500 और 1000 के थे, जिन पर सरकार पाबंदी लगा चुकी है |
मिर्जापुर में यह खबर फैलते ही इसे देखने के लिए किनारे पर लोगों की भीड़ लग गई, कुछ लोग नदी में कूदे भी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी | क्योंकि नदी में नोट फाड़कर फेंके गए थे |
इससे पहले बरेली में नोट जलाने की खबरें आई थीं |
इन सब परिस्थितियों को देखा जाए तो सरकार का फैसला बिल्कुल सही साबित हो रहा है , जो लोग कह रहे हे की सरकार का फैसला तानासाही है उनके मुह पर ये करारा तमाचा होगा ।
Friday, November 11, 2016
हो रहा है नोटों का विसर्जन ......
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment