Saturday, November 12, 2016

सहवाग , जहीर के फैंस के लिए खुशखबर....

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान खेलते हुए नजर आएगें।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग भारत की गैर-पैशेवर पुरूष क्रिकेट-लीग है।
इसमें भारतीय सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों के आठ बड़े अभिनेताओं द्वारा चुनी गयी आठ टीमें भाग लेती हैं।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की शुरुआत साल 2011 में की गई थी।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और प्रबंध निदेशक विष्णु वर्धन इँडुरी ने मीडिया को बताया है कि इस बार सीसीएल में हो सकता है कि वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, जैक्स कैलिस, जोंटी रोड्स, एंड्रयू साइमंड्स, डेनियल विटोरी, कुमार संगकारा और जहीर खान जैसे महान खिलाड़ी लीग में भाग लेंगे।
क्रिकेट फैन्स के लिए यह खबर खुशी से झूमने वाली है।
आपको बता दें कि सीसीएल दिन प्रतिदिन ख्याती पाता जा रहा है ऐसे में पूर्व महान क्रिकेटर्स के जुड़ने से यह टूर्नामेंट और भी बड़ा होने वाला है।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का अगला सीजन जनवरी 2017 में होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment