500 के नोट को लेकर अच्छी खबर
केन्द्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के बाद अब बाजार में 500 और 2000 का नोट आ गया है।
गुरुवार को बैंकों में लोगों को 2000 रुपए का नया नोट तो मिल गया, लेकिन अभी तक 500 का नया नोट नहीं मिल पाया है।
खबर आ रही है कि नासिक प्रेस ने 500 के नए नोट की खेप RBI को भेज दी है। जल्द ही नया नोट आपके हाथ में होगा। हम आपको 500 रुपए के नए नोट से जुड़ी कुछ बातें यहां बताने जा रहे हैं जिससे आप इस नए नोट की पहचान आसानी से कर सकते हैं।
500 के नए नोट में क्या है खास :
500 के नए नोटों के रंग, थीम, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर की जगह पुराने नोट की तुलना में अलग हैं। 500 के नए नोट का आकार 63 मिमी गुणा 150 मिमी है।
यह नए कलर में है जो स्टोन ग्रे है। इसका थीम दिल्ली के लाल किले पर आधारित है। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगा हुआ है। महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।
ऐसे पहचानें 500 के नए असली नोट को :
- पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है
- नोट को हल्का से मोडऩे पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
- पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
- यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
- ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
- यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
- दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है।
- दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है।
- दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।
- नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
- स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
- सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल।
- भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर।
- देवनागरी में 500 लिखा है।
- नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
- आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
No comments:
Post a Comment